जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही छिनतई और ठगी की घटनाओ में एक और घटना जुड़ गया है. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के डीबीएमएस स्कूल के पास एक ठेकेदार से साढ़े तीन लाख का सोने का चैन और 10 अंगूठी लेकर अपराधी भागने में कामयाब रहे. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताया जाता है कि कदमा रामजनमनगर निवासी ठेकेदार रेशमी रंजन राय अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. डीबीएमएस स्कूल के पास वह व्यक्ति रुका तो पीछे से एक गाड़ी में दो लोग आये. अपने आपको सीबीआई अधिकारी बताया. पीछे बैठा व्यक्ति के पास हथियार था. वह आगे वाले को सर सर कहकर बोल रहा था. उक्त व्यक्ति को सीबीआई अधिकारी बताकर रोका और कहा कि इतना गहना पहनकर कहां जा रहे है. अगर लूटपाट हो जाये तो फिर पुलिस के पास आइयेगा. इसके बाद उसको बोला कि आप गहना उतारिये. एक रुमाल में गहना रखवाया और फिर कहा कि चलिये थाना. आगे आगे गाड़ी पर फर्जी सीबीआइ अधिकारी और पीछे से भुग्तभोगी आगे बढ़े. जैसे ही उन लोगों ने मोड़ से मुड़े, वैसे ही तेजी से गाड़ी दौड़ाकर वे लोग भागने में कामयाब हो गया. सीसीटीवी में वे अपराधी जरूर दिखे है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






