
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. जहां आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित विक्की इंडस्ट्री प्रालि. से हावड़ा (कोलकाता) विक्की इंडस्ट्री प्रालि. के लिए 19. 640 मिट्रिक टन टीएमटी स्क्रैप लेकर निकला ट्रक संख्या जेएच05- 9291 के माल सहित गायब ट्रक को ढूंढ निकाला है. साथ ही ट्रक को जप्त कर लिया है. संभवतः मंगलवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक उत्तर प्रदेश से बरामद किया है. इस संबंध में ट्रक मालिक विजय कुमार सिंह ने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने ट्रक के चालक केशव यादव पर ट्रक गायब करने की आशंका जताई थी.





