जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को दाई गुट्टू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों दाईगुट्टू के रहने वाले गणेश प्रमाणिक और विजय गोराई को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया था. पकड़े गये लोगों से पूछताछ की गई. उनके ऊपर मोबाइल चोरी का केस दर्ज था. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर दोनों की मेडिकल जांच कराई और इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया. पुलिस इनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी.














