जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच के पास एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी के पास एक-एक तेज रफ्तार दस चक्का ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. घटना शनिवार की दोपहर की है. साइकिल सवार 70 वर्षीय राजन सिंह साइकिल से सड़क पार कर रहे थे. तभी दस चक्का ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और रौंदते हुए उस पार निकल गई. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने राजन सिंह को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजन सिंह कोई काम नहीं करते थे. वह घर पर ही रहते थे. धनंजय सिंह ने बताया कि वो किसी काम से बाहर निकले थे. तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. राजेश सिंह एमजीएम थाना क्षेत्र के बेटाकोचा गांव के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है.














