जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थानांतर्गत एमआईजी कॉलोनी निवासी पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. मृतकों का नाम मुकेश अग्रवाल और वीणा अग्रवाल बताया जाता है. दोनों पति-पत्नी थे. सूत्र बताते हैं कि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई है. बताया जाता है कि घटना के संबंध में मृतक मुकेश अग्रवाल के भाई से पूछा गया तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ, उसके साथ उसकी पत्नी भी वहां से चलती बनी. हालांकि घटना के संबंध में पुलिस से बात नहीं हो सकी है. पुलिस से संपर्क होने के बाद ही घटना के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी.







