रांची : छुट्टी में अपने घर रांची लौटे सेना के कर्नल एम के सिंह और बेटे ईशान सिंह पर कथित तौर पर लाठी राइड से हमला हुआ जिसमें दोनों की आंखों और कान पर चोट लगी है.ईशान का चश्मा भी टूट गया.ईशान ने आरोप लगाया कि पिता कर्नल एमके सिंह के साथ ट्रेंड्स फ्रेंड्स दुकान में पटाखा लेने पर जी एसटी बिल क्या मांगा दुकान मालिक विमल सिंहानिया के इशारे पर स्टाफ्स ने बदतमीजी करते हुए लाठी रॉड से हमला कर दिया.उनसे कहा गया कि यहां कोई जीएसटी बिल नहीं बनता और उन पर हमला कर मारपीट की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में गोंदा थाने में बेटे ईशान सिंह के बयान पर दुकान मालिक और स्टाफ्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई ग ई है.उधर दुकान के स्टाफ राजेन्द्र मुंडा ने पिता-पुत्र के खिलाफ एसटी एससी का केस दायर कर दिया है.राजेन्द्र मुंडा का आरोप है कि पटाखा खरीदने के दौरान पिता पुत्र डिस्काउंट मांग रहे थे जो न मिलने पर वे लोग जातिसूचक गाली देने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

ईशान और उनके कर्नल पिता इस घटना से आहत हुए हैं.राजस्थान में पदस्थापित कर्नल एमके सिंह ने कहा है कि पहले दुकान मालिक ने माफी का मैसेज भिजवाया और केस हटाने की बात कही और बाद में अपने स्टाफ से एसटी एससी का केस करवा दिया.उन्होंने कहा कि अगर व्यवसायियों के दबाव पर मामले की लीपापोती हुई और न्याय नहीं मिला तो वे न्याय के लिए कोर्ट की शरण में जाएंगे.जरूरत पड़ी तो राज्यपाल से मिलेंगे.वहीं रांची में ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है.






