जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 स्थित शेफा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 201 में घुसे बदमाशों ने जेवरात व नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना अंजाम दी है। बदमाशों ने यहां से चांदी और सोने के जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान पार कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। (नीचे भी पढ़ें और देखें सीसीटीवी फुटेज)
घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है।फ्लैट के ओनर राज खान ने बताया कि शिफा अपार्टमेंट में उनके 2 फ्लैट हैं। उन का छोटा भाई नीचे वाले फ्लैट में कपड़े बदलने गया तो देखा फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर घुसा तो देखा दो बदमाश लूटपाट कर रहे थे। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
बदमाशों ने राज खान के भाई को देखते ही उसके सर पर तमंचा सटा दिया और उससे पूछा कि जेवर कहां है। इसके बाद उसने सारे जेवर निकलवाए। भागते समय राज खान के भाई को टॉयलेट में बंद कर यह लोग फरार हो गए। (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
बाद में जब नीचे राज खान आए तब उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने टॉयलेट का दरवाजा खोल कर अपने भाई को निकाला। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। शिफा अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि लगभग 10:00 बजे यह बदमाश पैदल ही अंदर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।






