जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थानांतर्गत बिरसा रोड में स्थानीय युवक ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मृतक का नाम दीनू सोय बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
ओलीडीह पुलिस ने बताया कि युवक घर में अपनी मां के साथ रहता था. वह मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करता था. उसकी मां भी मजदूरी करती है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा.






