चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के बरडीकानपुर-कालापाथर पंचायत के पहाड़ों के बीचों-बीच बसे मधुपुर गांव से सटे पहाड़ के साल जंगल से इन दिनों पेड़ कटवा गिरोह द्वारा धड़ल्ले से साल के पेड़ को काट रहें हैं।विगत कुछ दिनों से फिर से पेड़ कटवा गिरोह पुनः सक्रिय हो गए हैं। रविवार को गांव के वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के सदस्यों ने जब जंगल में पहरेदारी करने पहुंचे तो सुरक्षा समिति के सदस्यों को देखकर पेड़ काट रहे लोग वहां से भाग निकले।समिति के सदस्यों ने जंगल से 15 साल के रोला को जब्त किया और इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।मौके पर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा, सचिव चंडी चरण मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे।













