
बोकारो : देर रात नए साल के आगमन को लेकर चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी में मनाई जा रही पार्टी के दौरान हुए विवाद में सेक्टर 1बी खटाल के रहने वाले शिव शक्ति कुमार ठाकुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को देर रात युवकों ने दी। जब आकर देखा तो शव को भोजपुर कॉलोनी स्थित पुल के पास पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (नीचे भी पढ़ें)

थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि पार्टी के दौरान हुए विवाद में चाकू से युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है । मृतक ठेला चलाने का काम करता था। वहीं मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मृतक सेक्टर-1 से रामनगर कॉलोनी ठेला से बिचाली पहुंचाने गया था। उसी दौरान उसके कुछ दोस्त रात में मिल गए और उसे भी पार्टी मनाने ले गए। उसके बाद यह घटना घटी है। बताया कि हत्या किसने की है, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।












