
अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी टोला के समीप तेनुघाट-गोमिया मुख्य सड़क पर एक भारी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तुलबुल निवासी मृतक आशीष तुरी (उम्र लगभग 22 वर्षीय) गोमिया मोड़ किसी कार्य से आया था।वापस लौटने के क्रम में ओएनजीसी के अधीन चलनेवाली भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जानकारी के अनुसार मृतक मुंबई में रोजगार करता था।लगभग 20 दिनों पूर्व उसकी माँ का देहांत हो गया था, जिसके श्राद्धकर्म में वह आया हुआ था। दुर्घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर तेनुघाट-गोमिया मुख्य सड़क का जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही गोमिया बीडीओ कपिल कुमार एवं थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबल सहित घटना स्थल पर मौजूद थे।











