एमजीएम थाना क्षेत्र से गौवंश तस्कर गिरफ्तार
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के लोगों ने गौतस्करी करते हुए दो लोगों को धर दबोचा. इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये लोगों में पुरुलिया के बंदवान निवासी मड्डू सिंह और जादूगोड़ा के रागडीह निवासी नसीम अंसारी है. इन दोनों से जब मवेशी को लेकर दस्तावेज मांगा गया तो वे लोग नहीं दिखा पाये. ये लोग 38 बैल और दो गाय को तीन लोग बंगाल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये लोगों में से एक भाग गया जबकि दो लोग पकड़े गये, जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उलीडीह से गौ तस्करी करने वाला गिरफ्तार
जमशेदपुर के उलीडीह में गौ तस्करी करने वाले शेख अमजद उर्फ अमजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ सितंबर 2021 में एक केस दर्ज था. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. पकड़ा गया आरोपी धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)
चाकुलिया में लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया के बालीगुमा निवासी सोनू महतो से 31 मई को पिक अप वैन में रखे 90 हजार रुपये और मोबाइल लूट लेने के मामले में पुलिस ने सीतारामडेरा के भोल्टू उर्फ घोल्टू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. उसकी तलाश की जा रही थी.












