चाईबासा : चाईबासा के पंड्रासाली थाना अंतर्गत दोपाय गांव में वृद्ध महिला की गला काटकर हत्या की गयी. महिला का नाम नामसी कुई उम्र लगभग 52 साल बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या की गई है. महिला का शव खेत में पड़ा मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया है और फिलहाल इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात नामसी कुई घर पर अकेली सोयी हुई थी और उसका बेटा मेला देखने गया था. हत्यारों ने इसी बात का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है. जमीन विवाद या डायन संदेह में महिला की हत्या की गई है. जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा.




