
जमशेदपुर : अपने मानव संसाधन की व्यवस्था और मानवता के लिए जाने वाली टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने एक बार फिर से कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य किया है. इसके तहत टाटा स्टील ने वैसे कर्मचारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है, जो कर्मचारी कहीं न कहीं लॉकडाउन में फंस गये थे और अब ट्रेन और हवाई यात्रा शुरू होने पर लौट रहे है. ऐसे कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे अच्छी सुविधा शुरू की गयी है, जिसके तहत कर्मचारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इसके तहत लोग फोन करेंगे तो उनको शहर में इंट्री करने पर गाड़ी मिल जायेगी और सीधे वे लोग अपने परिवार के साथ टीएमएच आ जायेंगे, जहां उनका टेस्ट होगा और फिर उनके क्वारंटाइन रखने की भी व्यवस्था रहेगी. कर्मचारी अगर शहर के बाहर से आते है तो 0657-6645808 और 0657-66454528 पर संपर्क कर सकते है. टाटानगर रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड या फिर कहीं से कोई भी आता होगा तो उनको सीधे इन नंबरों पर संपर्क किया जाना है, जिसके आधार पर लोगों को तुरंत मदद मिलेगी. दो दिनों पूर्व एक कर्मचारी शाम को शहर आया. नियम के तहत बाहर से आने वाले को जिला प्रशासन ने सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया जबकि उसके पास टीएमएच में इलाज व क्वारंटाइन की व्यवस्था है. उसने यूनियन के नेताओं को फोन किया. एक यूनियन नेता ने देर रात को पहल की. कई अधिकारियों को मदद के लिए फोन किया, लेकिन जब मदद नहीं मिल पायी तो कंपनी के एक वीपी स्तर के अधिकारी को फोन किया. वीपी स्तर के अधिकारी ने तुरंत उसके लिए पहल की. लेकिन इसको वीपी ने गंभीरता से लिया और जीरो टोलरेंस पर मामले को लेते हुए तत्काल एक व्यवस्था खड़ी करायी और अधिकारियों की भी क्लास लगायी, जो रिस्पांस तक फोन पर नहीं दे रहे थे.






