जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेगुनिया टावर से पीके ट्रेडर्स के मालिक पवन कुमार गुलाटी की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई है. उन्होंने अपने ड्राइवर से 29 जुलाई को यह गाड़ी बेगुनिया टावर के पार्किंग में पार्क कराई थी और बाहर चले गए थे. वापस आए तो पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी वहां नहीं है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 31 जुलाई की रात 1 बजे गाड़ी को चोरी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में पवन कुमार गुलाटी के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पवन कुमार गुलाटी बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर एरिया के सूर्या कांप्लेक्स के रहने वाले हैं.
















