
शार्प भारत डेस्कः भारत में अब तक कोरोना की दो टीका ही लोगों को दिया जा रहा है. पहला कोविशील्ड और दूसरा भारत बायोटेक कोवैक्सिन वैक्सीन है. इसके बाद भारत में अब तीसरा वैक्सीन भी लोगों को जून के दूसरे सप्ताह से दिया जाएगा.वही जॉनसनएंड जॉनसन और मॉडरना के साथ भी चर्चाएं जारी है. देखा जाए तो राज्यों में वैक्सीन की कमी हो रही है, जिसके कारण रूस से आयात किया गया स्पूतनिक वी वैक्सीन. इस वैक्सीन को फिलहाल जून के दूसरे सप्ताह से अपोलो अस्पतालों में लोगों को लगनी शुरू हो जाएगी. इसकी जानकारी अपोलो अपोलो अस्पताल ने दी. अपोलो अस्पताल की एग्जीक्युटिव वाइस चेयरपर्सन कामिनेनी का कहना है कि समूह ने देश की 80 लोकेशंस पर अब तक 1 करोड़ से ज्याादा टीके लगाए है. जिन लोगों को टीके लगाया गया है, उनमें हाई रिस्क ग्रुप, कॉरपोरेट एंप्लॉयीज और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है. उन्होंने बताया कि जून में हर सप्ताह 10 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी में है. जिसके बाद जुलाई में टीकाकरण का आंकड़ा दोगुना किया जाएगा. वही साल के अंत यानी सितंबर तक दो करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य लेकर अपने कार्य को पूरा किया जाएगा. वही अपोलो अस्पताल का कहना है कि अपोलो देश का पहला प्राइवेट अस्पताल है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाए है. गौरतलब है कि भारत को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी इस्तेमाल करने वाला 60वां देश है. वही





