
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के अदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुपर साइक्लोन यास के कारण आयी बाढ़ का असर कम होते ही अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर तटीय क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं साफ- सफाई का निर्देश जारी किया गया. निर्देश जारी होते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई और ब्लीचिंग का छिड़काव शुरू कराया गया है. हालांकि इसकी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है. क्योंकि आदित्यपुर नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं. इनमें से लगभग सभी वार्डों में जलजमाव के कारण बारिश का पानी सड़क पर बने गड्ढों में जमे हुए हैं. जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा सुदूरवर्ती वार्ड जो ज्यादा प्रभावित हैं, वहां के पार्षदों से पूछने पर बताया गया, कि उनके वार्ड के लिए अभी ब्लीचिंग पाउडर नहीं भेजा गया है. आने पर जरूर छिड़काव कराया जाएगा.





