
Chaibasa : राज्य के पूर्व मुख्पमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही पूर्व सीएम मधु कोड़ा व उनकी सांसद पत्नी गीता कोड़ा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. पूर्व सीएम ने यह भी कहा की चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट में दाखिल अपील पर फैसले की प्रतीक्षा कर रहें है और न्यायालय पर पूरा भरोसा है की न्याय मिलेगा. कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा. ज्ञात हो की जगन्नाथपुर सीट पर 20 साल से कोड़ा दंपति का कब्जा है. मधु कोड़ा जगन्नाथपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत कर राज्य के मुख्यमंत्री भी बने थे. अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जिला मुख्यालय और राजधानी से सीधा संपर्क साधने के लिए रोड मैप के तहत सड़कों का जहां जाल बिछाया, वहीं जगन्नाथपुर अनुमंडल में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था के लिए जलडिहा में पॉलटेक्निक कॉलेज, मालूका में आटीआई व जगन्नाथपुर में डिग्री कॉलेज तथा जगन्नाथपुर में ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान को लाने का कार्य किया है. ताकि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके.




