
जमशेदपुर : भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सोमवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे मे मत्था टेका एवं गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे दिल्ली में ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमे लाखों गुरु नानक नाम लेवा श्र्धालुओं ने भाग लिया और इस 550 वे प्रकाश पर्व को इतिहास के पन्नो मे सदा के किये अंकित कर डाला. श्री काले ने बताया कि बंगला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने का और लंगर ग्रहण करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ. मैंने गुरु महाराज जीं के चरणों मे समस्त मानव कल्याण के लिये अरदास भी की.



