
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक मंगल कालिंदी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में बन रहे पुलिया को लेकर जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. इस दौरान क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि छोटा गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बननेवाले आरओबी से काफी लोग बेघर हो जाएंगे, साथ ही कई लोग बेरोजगा भी हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि जिले के उपायुक्त से मिलकर उन्होने इस गंभीर मुद्दे पर विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाने की मांग की है. वैसे विधायक ने बताया कि उपायुक्त ने इसको लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर जो निर्णय होगा उसी आधार पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया.






