• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा जिला कार्यसमिति में संगठन मजबूती पर जोर, वक्ताओं ने शक्ति केंद्र और बूथों को सशक्त बनाने का दिया मंत्र, प्रदेश की राजनीतिक प्रस्ताव को महानगर भाजपा का मिला समर्थन, ध्वनिमत से पारित हुआ प्रस्ताव-यह खबर अधीकृत भाजपा की प्रेस रिलीज है

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक सोमवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में संपन्न हुई. महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित दूसरे कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष गूंजन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कोरोनाकाल में पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि महानगर के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी जनसेवा के प्रति संकल्पित है. इससे पहले बैठक में शामिल प्रशिक्षण प्रमुख सह गणेश मिश्रा, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया. मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कोरोनाकाल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत किये गए कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने संगठन मजबूती पर जोड़ देते हुए शक्ति केंद्र और बूथों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए. प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने हेमंत सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने राज्य सरकार पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. कहा कि हेमंत सरकार खनिज संपदा की खुली लूट हो रही है, जिससे राजस्व राज्य सरकार के पास नहीं बल्कि परिवार के पास जा रही है. श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य की महागठबंधन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में द्वेष की राजनीति कर रही है जिसका माकूल जवाब भाजपा देगी. महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों से सांगठनिक कार्यो पर रिपोर्ट कार्ड लिया. उन्होंने मोर्चा अध्यक्षों को शीघ्र सभी मंडल के मोर्चा कमेटी घोषणा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कोरोनाकाल में महानगर के कार्यों की सराहना की. उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को प्रवासी एवं प्रभारी बनाने के निर्देश दिए. साथ ही मंडल अध्यक्षों को सात दिनों के अंदर कार्यसमिति बैठक सम्पन्न करने के निर्देश दिए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

बैठक में शामिल प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए झामुमो-कांग्रेस पर चुनावी वादों और घोषणाओं के अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने युवाओं को दिग्भ्रमित कर सत्ता पाई, परंतु अब युवाओं के मुद्दे से दूर अवैध खनन, ट्रासंफर-पोस्टिंग के उधोग में संलिप्त है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे में जिला अधिकारियों का तीन बार हस्तांतरण होता है. जमशेदपुर नशे की राजधानी बनने की ओर अग्रसर है. कुणाल षाड़ंगी ने कोरोनारोधी वैक्सीन पर विपक्षी दलों के भ्रम को देशद्रोह करार दिया. उन्होंने देश मे पीएम केयर्स फण्ड से बन रहे पंद्रह सौ अस्पताल की सराहना की. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया. बैठक को पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने भी संबोधित किया. बैठक में कोरोना के दूसरी लहर में दिवंगत हुए महानगर के दस भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, राकेश बाबू समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे, इसके अतिरिक्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल महामंत्री व अन्य ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया. कार्यक्रम में मंत्री नीलू मछुआ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार भी मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

ex-army-men-शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की जयंती और परमवीर चक्र पीरू सिंह को याद करेगा देश, कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी जायेगी श्रधांजलि

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

jamshedpur-electricity-पोटका और घाटशिला के विधायक के साथ बिजली जीएम की हुई बैठक, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें बिजली विभाग, दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News