
रांची : झारखंड कांग्रेस की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो चुकी है. शुक्रवार को रांची में कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की देखरेख में हुई. इस बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे. इस बैठक में कांग्रेस के सारे विधायक मौजूद थे. आलमगीर आलम के रांची स्थित आवास में ही यह बैठक थी. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने यह बातें रखी कि लगातार सरकार में रहते हुए विधायकों की ही उपेक्षा हो रही है. हर विधानसभा क्षेत्रों में चल रही कार्रवाई और लंबित प्रक्रिया पर भी सवाल उठाये गये. यह बताया गया कि जिलों में और राज्य के स्तर पर भी कांग्रेस के विधायकों की बातें नहीं सुनी जा रही है. यहां तक की मंत्रियों की बातें तक नहीं सुनी जा रही है. इससे कांग्रेस की छवि खराब हो रही है. जनप्रतिनिधि होने के नाते वे लोग जनता का काम नहीं करा पा रहे है. इस दौरान महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद समेत तमाम विधायकों ने एक स्वर से विधायकों पर हो रहे केस पर आपत्ति जतायी और सरकार के स्तर पर इस मसले को ले जाने के लिए दबाव बनाया. इस दौरान विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने विधायकों को कहा कि सरकार और संगठन के स्तर की जो भी परेशानियां है, उन सारी परेशानियों को दूर करने को लेकर वे लोग सरकार के मुखिया राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खुद बातचीत करेंगे. इसके अलावा सभी विधायकों को मीडिया में जाकर सरकार या संगठन के स्तर पर बातचीत नहीं करने की अपील की. आलमगीर आलम और राजेश ठाकुर मुख्यमंत्री से इस बारे में विस्तार से बातचीत करेंगे. (नीचे पूरी खबर देखें)

झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में हुई अहम बैठक
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में ‘‘जन-जागरण अभियान’’ की सफलता को लेकर कार्य योजना बैठक सम्पन्न हुई. इस बैठक में नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव महगामा विधायिका दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, राजेश कच्छप, ममता देवी, विक्सएल कोंगाड़ी, अम्बा प्रसाद, सभी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, जनजागरण अभियान के प्रदेश नियंत्रण कक्ष के संयोजक पूर्व मंत्री और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश स्तरीय नियंत्रण कक्ष के सभी सदस्यगण अभियान को सफल बनाने के दृष्टिकोण से बनाये गये जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आगामी 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर 2021 चलनेवाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जनजागरण अभियान को झारखंड प्रदेश में ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने को एक अवसर और चुनौती के रूप में लेना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मौजूदा हालात से हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला कर रही है. कांग्रेस पार्टी ने सजग राजनीतिक विपक्ष होने के नाते ये निर्णय लिया है कि हमे इस संघर्ष को दोगुना करना होगा और उनके साथ मिलकर इस आवाज़ को बुलंद करना होगा जो इस जनविरोधी सरकार के सबसे बुरी ज्यादतियों के शिकार हैं. किसान, मजदूर, युवा छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायी जिनका व्यापार इस केन्द्र सरकार के गलत फैसलों गलत नीतियों के कारण पूरी तरह से ताबाहो बर्बाद हो चुका है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यहां कार्यक्रम के निमित्त सभी जिलों के प्रभारी सह प्रभारी बैठे हैं. सभी को इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम की सफलता के लिए सम्बद्ध जिलों में न्यूनतम 3 दिनों तक प्रवास करना होगा। जिलाध्यक्षों से समन्वय बनाकर जिला इकाई अग्रणी मोर्चा संगठन के लोगों के साथ बैठक कर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार करनी है तथा रात्रि विश्राम सम्बद्ध जिले/प्रखंडों में करना होगा. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अच्छे दिनों के नाम पर भाजपा सरकार ने दिया क्या है कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी का उच्चतम स्तर घटती नौकरियां बदहाल व्यापार अन्नदाताओं को बर्बाद करने के लिए तीन काले कृषि कानून और आत्महत्या का दंश, ये खुद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में सार्वजनिक किए गए रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देनेवाला सच है एनसीआरबी की रिपोर्ट का भयावह सच सन्न कर देनेवाला है. कांग्रेस पार्टी के नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नफरत निराशा नकारात्मकता का तांडव केंद्र की भाजपा नीत सरकार के द्वारा किया जा रहा है. राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने तक से परहेज नहीं किया जा रहा है. इस सच से संघर्ष के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने आम जनमानस तक पहुंचने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने इस महती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है. अब हर कांग्रेस की यह जिम्मेवारी है कि पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगकर इस मूल उद्देश्य को पूरा करने के दिशा में प्रयास कर केंद्र सरकार के गलत निर्णय और नीतियों से प्रभावित और आक्रोशित जनता की भावना को आवाज देने का काम करें. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रभारी और सहप्रभरियों का प्रवास और रात्रि विश्राम ज़िले में आवश्यक रूप से हो. सम्बद्ध जिला में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी एवं उसमे सम्मिलित होनेवाले सभी वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम और आयोजन स्थल के संबंध में प्रदेश नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करवा दिया जाए. कार्यक्रम के सफलता के लिए स्थानीय स्तर पर ध्वनिविस्तारक युक्त एक प्रचार वाहन का उपयोग सुनिश्चित हो, जिसके द्वारा नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन हो साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर हैंडबिल मुद्रित करवाकर जनता के बीच वितरित किया जाए. बैठक में कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, कांग्रेस नियंत्रण कक्ष के सदस्य- सलतान अहमद, भीम कुमार, गुंजन सिंह, नेली नाथन, कुमार गौरव, रघुनाथ पांडेय, परवेज अलाम, केदार पासवान, शकील अख्तर अंसारी, गजेन्द्र सिंह, आदित्य विक्रम जायसवाल, अमरेन्द्र सिंह, अजहर पप्पु, राजीव रंजन उर्फ बबलू शुक्ला, सुरेन राम, खगेन चन्द्र महतो, शशिभूषण राय, रामेश कुमार चीनी, शिव कुमार भगत, वारिश कुरैशी, समान्तो कुमार, सैयद नसीम, कुमार राजा, धर्मराज राम, सुरेन्द्र सिंह, शमशेर आलम, सतीश केडिया, जवाहर लाल सिन्हा, राकेश कुमार तिवारी, बासुदेव वर्मा, राजीव कुमार महतो, लाल मनोज नाथ शाहदेव, श्रीकांत तिवारी, सत्यनारायण सिंह, विजय चौबे, ज्योति सिंह मथारू, सुनीत शर्मा, देबु चटर्जी, मनोज कुमार, विजय यादव, अशोक वर्मा, जगधात्री झा, महेश राम चन्द्रवंशी, फैयाज कैसर, अनिल ओझा, उपेन्द्र सिंह, पप्पू पासवान, बासुदेव यादव, अशोक पासवान, मनोज कुमार, लक्ष्मण तिवारी उपस्थित थे.













