
जमशेदपुर : कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गयी पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर विवाद उभर आया है. दरअसल, पुस्तक में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व को बोको हराम और आइएस यानी इस्लामिक स्टेट जैसा बता दिया है. इसके खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है. इसके खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्विटर पर ही हमला बोला है और सलमान खुर्शीद का विरोध किया है. सरयू राय ने अपने ट्विटर पर लिखा है ”कांग्रेसी नेता सलमान ख़ुर्शीद द्वारा हिन्दुत्व को बोको हराम और इस्लामिक स्टेट जैसा बताना एक उच्च शिक्षित व्यक्ति की शैतानी मूर्खता है. कांग्रेस इसपर सफ़ाई दे. नहीं तो माना जाएगा कि वर्तमान कांग्रेस का अवचेतन हिन्दुत्व विरोधी हो गया है. उसे महात्मा की नहीं मैडम की राह पसंद है.”.
दूसरी ओर, सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जिला समिति ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर किया. ज्ञात हो कि सलमान खुर्शीद ने उसकी पुस्तक “सनराईज ओवर अयोध्या” में मौजूदा हिंदुत्व पर लिखा है कि मौजूदा हिंदुत्व चलन इस्लामिक आतंकी संगठन आइएसआइएस और बोको हराम जैसी ही है. सलमान खुर्शीद की किताब उसकी आतंकी मानसिकता को दर्शाता है एवं हिन्दू अस्मिता का हनन है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया एवं मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग किया कि सलमान खुर्शीद की किताब को झारखंड के साथ साथ पूरे देश में प्रतिबंधित किया जाए अन्यथा भारतीय जनतंत्र मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंजु सिंह, कुलवीन्दर सिंह पन्नू, अजय सिन्हा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों ) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, इंद्रजीत सिंह, राजीव चौहान, काशीनाथ प्रधान, शुभम् विश्वकर्मा, सुमित साहू, राजन सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, राजीव चौहान, शेषनाथ पाठक, जोगिन्दर सिंह, सीमा दास, नागेन्द्र सिंह, विनोद यादव, अभिजित चन्द्रा, रोचित जायसवाल, शक्ति सिंह, गुड्डू सिंह, साकेतानन्द सिंह उज्जैन, संतोष भगत, बलकार सिंह, दुर्गा राव, राजु सिंह, विजय सिंह, कैलाश झा, असीम पाठक, पंकज सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश मण्डल, आयुष कुमार, विवान सिंह, राजु सिंह, आकाश शाह, शंकर कर्मकार, संजीव कामत, विजय सिंह, किरण देवी, सरस्वती खामडी, काकोली मुखर्जी, चंदन सिंह, विक्की यादव, किशोर कुमार, दुर्गा राव, भरत पांडेय, रवि सरकार, रंजिता राय, गणेश चन्द्रा, राजन कुजुर्, राजेश झा एवं सभी मंच मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थें.














