• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 21 फरवरी 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 21 फरवरी 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

वृष : भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।

मिथुन : सेहत अच्छी रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें।

कर्क : आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।

सिंह : छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

कन्या : कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला : आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

वृश्चिक : आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। हालाँकि किसी पुरानी ख़राब घटना का ज़िक्र करने से बचें, नहीं तो वातावरण में तनाव पैदा हो सकता है।

धनु : स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।

मकर : आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

कुंभ : डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

मीन : मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज़्यादा-से-ज़्यादा एक-दूसरे के क़रीब जाना चाहेंगे। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 12th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 12 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 12th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 12 सितंबर 2026

September 12, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 11th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 11 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026

September 10, 2026
Next Post

Jamshedpur : अमेज़न किंडल में जमशेदपुर की पहली राजनीतिक पुस्तक प्रकाशित

Jamshedpur : श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ साकची गोलचक्कर पर ट्रेड यूनियनों की भूख हड़ताल, संशोधन वापस लेने की मांग

Jamshedpur : मूल्य वृध्दि के खिलाफ ने किया ऑल इंडिया सिख फेडरेशन ने अनोखा विरोध, लोन मेला आयोजित कर किया विरोध-प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News