जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन स्थित श्रीश्री जी टाउन, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. यहां बंगाल से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा. इस दौरान पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, टाटा स्टील यूआइएसएल के जीएम आरके सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, टीएसडीपीडीएल यूनियन के अमन सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्र, सह कोषाध्यक्ष सीएसपी सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर संतोष पांडेय, धनंजय कुमार, बंटी पांडेय, चंदन सिंह, अमोलक सिंह, विजय श्रीवास्तव, संदीप बेहरा, शुभम मिश्रा, पूजा कमेटी के योगेश प्रधान , अमित, गोपाल सागर, सरोज कुमार सिंह, कीर्तन सिंह, गौतम शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.







