• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-monay-2nd-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 2 मई 2022

horoscope-know-your-day-monay-2nd-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 2 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आर्थिक हालात और उससे जुड़ी समस्याएं अनावश्यक तनाव दे सकती हैं। कुछ आवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और आर्थिक लाभ पहुंचाएंगी। बेटी की बीमारी आपका मूड खराब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की क्षमता होती है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जीवन का भरपूर आनंद ले। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा क्रोधी बना सकता है। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। यह शादीशुदा जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक है।

वृष राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को कंट्रोल में रखें, विशेष तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। वे निवेश योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर अधिक समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की आवश्यकता महसूस करेंगे।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं, हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। कार्यालय में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। प्यार, मस्ती, आनंद, जीवनसाथी के साथ यह एक अच्छा दिन रहेगा।

कर्क राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आज आप आसानी से पैसे एकत्रित कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती थी, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आपकी अंदरुनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन से सारा आनंद खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें।

कन्या राशि
अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। जो लोग शादीशुदा हैं। उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

तुला राशि
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है।

वृश्चिक राशि
आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न हो रही है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। काम में पेशेवर रवैया आपको सराहना दिलाएगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि
आज बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की हदें आपके तंत्रिका-तंत्र को क्षति पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखें। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली समय में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। ऐसे लोगों से साथ संबंध बनाने में आगे बढ़ें, जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को प्रसन्न रखने में कामयाब होंगे। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं।

कुंभ राशि
घर और दफ्तर में कुछ दबाव आपको गुस्सैल बना सकते हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का खतरा है। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि
स्वास्थ्य की समस्या के चलते अगर संभव हो तो लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए उम्दा दिन है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप मेहनत कर जल्द-से-जल्द उन्हें हासिल कर सकें। इस मामले में आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा, किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026

October 4, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

October 3, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Next Post

adityapur-vikas-samity-आदित्यपुर विकास समिति के मजदूर दिवस में जुटे 1000 इकाइयों के मजदूर, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कहा-बदलते परिवेश में सभी पक्षो को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की जरूरत

jamshedpur-mla-saryu-roy-जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन का इश्यू बहुत बड़ा मामला नहीं, चुनाव आयोग विधायकी समाप्त कर सकती है, लेकिन सरकार को कोई खतरा नहीं, सरकार को सरयू का अल्टीमेटम-21 मई तक रघुवर के खिलाफ दायर मामले को लेकर कार्रवाई करें नहीं तो कोर्ट जाने को बाध्य होंगे

jamshedpur-police-success-उलीडीह में लूट और चोरी के मामले का उदभेदन, जुगसलाई का आरोपी गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोने के सामान जब्त, गोलमुरी के चोरी कांड का भी खुलासा

jamshedpur-police-success-उलीडीह में लूट और चोरी के मामले का उदभेदन, जुगसलाई का आरोपी गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोने के सामान जब्त, गोलमुरी के चोरी कांड का भी खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News