जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के सोपोडेरा फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को एसएफए सोपोडेरा की ओर से एक दिवसीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह दिखा. कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. विधायक ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.




