जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच मारपीट हो गई. इस घटना में एक कारोबारी अजय भालोटिया घायल हो गया. इसको लेकर बिष्टुपुर थाना में एक एफआइआर दायर कराया गया है. बताया जाता है कि यूनाइटेड क्लब में 30 सितंबर को कारोबारी दिलीप मुरारका और अजय भालोटिया के बीच कहा सुनी हो गई थी. 1 अक्तूबर को जब लोयोला स्कूल के पास दोनों पहुंचे तो कारोबारी दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से सरेआम अजय भालोटिया की पिटाई कर दी. इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद अजय भालोटिया ने इस मामले में दिलीप मुरारका के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अजय भालोटिया बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के रहने वाले हैं जबकि दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर के ही रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर कारोबारी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.




