जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक अध्यक्ष राजेश सिंह ‘ राजू ‘ की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर उनकी तस्वीर पर माला पहना कर उन्हें याद किया गयाय. कार्यक्रम में मुख्य रूप से तार कम्पनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह एवं श्रीकांत सिंह उपस्थित थे. सभी यूनियन नेताओं द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश के लिए दी गई शहादत पर अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जे.पी.एन सिंह, संतोष सिंह, चंदा सिंह राजपूत, चांदनी तिवारी, रीता शर्मा, गीता सिंह, संतोष सिंह, रवि शंकर झा, अभिषेक कुमार, रौशन सिंह, रवि राज, अभय राय,मनोज करुआ, उपेन्दर सिंह, दानी शंकर तिवारी, मनीष सिन्हा,अमरीक सिंह, मनजीत सिंह,शेखर रवानी, रामना मूर्ति,शिबू चरण करवा, आदि सभी नेताओं द्वारा अपनी अपनी विचारों को रखा गया, अंत में धन्यवाद ज्ञापन रीता शर्मा ने दिया!




