• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-22nd-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 22 जून 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-22nd-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 22 जून 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज का दिन काफी मस्ती भरा होगा, परिवार और मित्र जनों के साथ शानदार दिन व्यतीत होगा। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के माध्यम से विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कनें में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरियर में नए द्वार खोल सकते हैं। अपने क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

वृष राशि
आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। आपका स्पष्ट विचार और निडर नजरिया आपके दोस्त के अहम ठेस पहुंचा सकता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नता ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। कार्यालय में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा, लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है। आपकी वजह से जिसे हानि हुआ हो, उससे माफी मांगने की जरूरत है। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

कर्क राशि
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। पढ़ाई के नाम पर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई राहत मिलेगी। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

सिंह राशि
आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा।

कन्या राशि
आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। सबको अपनी महफिल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह तय करें कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि
सेहत अच्छी रहेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। हालात को कंट्रोल में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेजी से कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है। इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

धनु राशि
कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर लाभ दिलायेगा। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ध्यान से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो प्रशंसनिय हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएं। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं।

मकर राशि
रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर व्यवहार के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे।

कुंभ राशि
आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा। लेकिन ज्यादा पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। प्रत्येक दिन प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। कार्यालय में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है, इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

मीन राशि
असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको जमा करेंगे, यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले वक्त में परेशानी उठानी पड़े। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके लायक हैं। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post

jamshedpur-two-case-केस-1-जुगसलाई रेलवे फाटक के पास जले युवक की एमजीएम अस्पताल में 14 दिन बाद मौत, केस-2-डुमरिया में बाइक के धक्के से घायल सबर युवक की एमजीएम में मौत, एनएच-33 में वाहन की चपेट में आए युवक की पहचान

tata-group-supports-agniveer-project-टाटा समूह ने किया अग्निवीर योजना का समर्थन, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहीं योजना के समर्थन में यह बड़ी बात

tmh-new-posting-टीएमएच से रिटायर होंगे डॉ एस प्रधान, उनकी जगह लेंगी डॉ विनिता सिंह, डॉ सुंदर और डॉ मंदार शाह को भी मिला प्रोमोशन, जानें क्या हुआ टीएमएच में बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News