• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-3rd-august-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 3 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-3rd-august-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 3 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे अधिक मददगार साबित होंगे। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है, इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। कैरियर के नजरिए से शुरू किया सफर सफल रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से सहमति अवश्य ले, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

वृष राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जीवन का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। केवल एक दिन को ध्यान में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ध्यान दें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आज स्वयं को अधिक सकारात्मक बनाने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। एक प्रसन्नचित और मजेदार शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके लाभ लेने का समय है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कर्क राशि
आज अपने अरमानों को पूरे करने या उन कामों को करने में ध्यान देना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे अधिक आनंद आता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आपकी सफलता परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी कामयाबी की सूची में एक नया मोती जोड़ देंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अड्डा बाजी और अफवाहो से दूर रहें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

सिंह राशि
दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को समाप्त करते हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज सब कुछ शांत रहने वाला है।

कन्या राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

तुला राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी अनुपस्थिति में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी विशेष वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अचानक आयी जिम्मेदारियां आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए अधिक और स्वयं के लिए कम कर पा रहें। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। कर्म-काण्ड, हवन या पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

धनु राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नामक के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि
अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी। आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इजाफे पर आवश्यकता से अधिक समय न खर्च करें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। कार्यालय में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

मीन राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी काफी प्रशंसा कर सकते हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह अवश्य होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी का नकारात्मक व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026

September 1, 2026
Next Post

tata-steel-initiative-टाटा स्टील माइनिंग ने अपने संचालन को वाटर न्यूट्रल बनाने के लिए टेरी को बनाया सहभागी, ग्राउंड वाटर निकासी को शून्य करने की योजना, 2030 तक सतही जल की खपत को 30% तक कम करने का लक्ष्य की आगे बढ़ी कंपनी

iim-jamshedpur-इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मेटल्स ने एनएमए 2021 पुरस्कारों के विजेताओं को किया सम्मानित, एमएस खान स्मृति व्याख्यान में वैज्ञानिकों ने की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा, देखें विजेताओं की सूची

tata-steel-big-order-टाटा स्टील को मिला रेलवे का बड़ा आर्डर, ट्रेन के लिए बनायी विमान जैसी सीट, 180 डिग्री घुम सकेगी सीटें, नये मैटेरियल से बनाया गया है यह उपकरण, जानिये इसकी अहम खासियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News