• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-16th-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 16 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-tuesday-16th-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 16 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज माता या पिता की सेहत पर आपको बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। शाम का वक्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक बेहतरीन दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन के सोच से यह दिन शानदार रहेगा।

वृष राशि
गर्दन व कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, खास तौर पर जब इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं, लेकिन अपनी ज़ुबान पर कंट्रोल रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफे दे सकता है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए द्वार खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

मिथुन राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ध्यान दें। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से अधिक रंग लाएंगे।

कर्क राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई उम्दा पल लेकर आएगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं। उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने नकारात्मक कामों का फल मिलेगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

सिंह राशि
खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को स्वयं पर छाने न दें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आपका लड़कपन स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को मजेदार बना देगा। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। बहादुरी भरे निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा व्यतित हो, तो चुप्पी साधे रहें।

कन्या राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय दिमाग से लें। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे, आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है, क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने नजदीकी दोस्तों और परिवार के बीच प्रसन्नता के लम्हे तलाशने की आवश्यकता है। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ध्यान करें, यह बात आप स्वयं समझ जाएंगे।

तुला राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। आपको पहली बार में किसी से प्यार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। आज काफी दिमागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में अवश्यक है और तभी सुख की असली मूल्य पता लगती है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

धनु राशि
मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे व्यवहार करते और बोलते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। प्यार के भाव से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जीवन के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

मकर राशि
आपको लंबे समय से थकान महसूस हो रही है, जिससे तनाव बढ़ता जा रहा है। इसलिए तत्काल तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें दरकिनार करना ही बेहतर रहेगा। आपकी निजी जीवन के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने अरमानों को पूरा करने का पर्याप्त खाली समय है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

कुंभ राशि
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। आपको प्रसन्न रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे। रोमांस आपके दिल पर विराजमान है। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके लाभ लेने का समय है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

मीन राशि
घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से अधिक देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। आज बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post

tata-workers-union-टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में महामंत्री और बारी मैदान में अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को दी सलामी, इन दोनों ने कहीं यह बातें

tata-workers-union-lighting-टाटा वर्कर्स यूनियन आजादी के अमृत महोत्सव पर दुल्हन की तरह सजकर तैयार रहा, तिरंगे रंग में पटा, देखिये-video-कैसी हुई है साज-सजावट

jamshedpur-police-action-गोलमुरी क्लब के पास हंगामा कर पार्क का निर्माण कार्य बंद कराने वाले नेताजी बच्चे लाल भगत को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पार्क को बनाने के दौरान हुआ था हंगामा

jamshedpur-police-action-गोलमुरी क्लब के पास हंगामा कर पार्क का निर्माण कार्य बंद कराने वाले नेताजी बच्चे लाल भगत को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पार्क को बनाने के दौरान हुआ था हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News