• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 22nd november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Friday 22nd november 2024- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 नवंबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की कला है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपकी बीती जीवन का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

वृष राशि
सामाजिक मेलजोल से अधिक सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। सबको अपनी पार्टी में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार प्रकट करते रहें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और विशेष कामों के लिए है। आप अपनी छुपी पहचान का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

मिथुन राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, विशेष तौर पर मोड़ पर, नहीं तो किसी और की गलती का परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। रोमांस आपके दिल पर कब्जा जमा सकता है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुकसान होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

कर्क राशि
अगर आप पिछले कुछ समय से झुंझलाहट महसूस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आयेंगे। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। नए विचार लाभदायक साबित होंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पायेंगे जो आपको संतुष्टि दे। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है। रोमानी व प्यार से भरा, जहां सिर्फ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों।

सिंह राशि
कामकाम में आपकी तेजी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जायेगा।

कन्या राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर बिमारी की दवा है। दफ्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है, इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

तुला राशि
गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, विशेष तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत महत्वपूर्ण है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है। जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में नजर आएंगे। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

धनु राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कतई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है।

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। अपने प्रिय की अनावश्यक भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से सच्चाई में बदलने की जरूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए स्वयं को शांत रखें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं। जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जीवनसाथी का आत्मकेंद्रित व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

कुंभ राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आयेगी। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और प्रसन्नता लेकर आयेंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यालय में स्नेह का माहौल बना रहेगा। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

मीन राशि
दोस्त से मिली खास प्रशंसा प्रसन्नता की वजह बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी जिंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो स्वयं तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जायेगा। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

October 23, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

October 22, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Saturday 23rd november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 23rd november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 24th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 24th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 25th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 नवंबर 2024

Horoscope Know Your Day Monday 25th november 2024 -राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 नवंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

saraikela ichagadh politics : ईंचागढ़ के बाकड़कुड़ी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो, राजनीतिक बदलाव के संकेत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News