• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day wednesday 11th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 11 जून 2025

Horoscope know your day wednesday 11th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 11 जून 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपका कोई पड़ोसी आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे।

वृष राशि
घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। घरेलू चीजों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज्यादा-से-ज्यादा एक-दूसरे के करीब जाना चाहेंगे। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।

मिथुन राशि
अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है। इस बात का अहसास आज आपको होगा।

कर्क राशि
अध्यात्म की ओर अग्रसर होने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मजबूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है। जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर कर सकती हैं। जब आपके पास ज्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को महत्व दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। कर्म-काण्ड, हवन, पूजा पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

कन्या राशि
आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धुंआ आपकी आंखों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफे या उपहार दे सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें। इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।

तुला राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार और शानदार समय बीतेगी। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर पा सकें। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होगी, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

धनु राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। अपनी पत्नी या पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। आप रोमांटिक ख्यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। छुट्टी बर्बाद हो गयी। इस पर सोचने की बजाय बाकी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।

मकर राशि
आवश्यकता से अधिक खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के नजरिए से समझ-बूझकर थोड़ा खतरा उठाया जा सकता है। चूके अवसरों की वजह से डरें नहीं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप बेहद मजेदार समय गुजार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना है। जहां नए लोगों से मुलाकात हो सके।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है, नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ, यही खास है आज। आज आपके पास पर्याप्त समय होने की संभावना है। कुछ पुख्ता काम करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।

मीन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच प्रसन्नता के लम्हे तलाशने की आवश्यकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी प्रसन्नता की वजह साबित होगी। आज काफी दिगागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर मूवी देखने की योजना भी बन सकती है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

October 22, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

October 21, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

October 20, 2026
Next Post

Tata steel uisl union election : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के फिर अध्यक्ष बने रघुनाथ पांडेय, पूरी टीम का बजा डंका, पहली बार कोई महिला बनी पदाधिकारी

west singhbhum illegal sand mining - चक्रधरपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त

Jamshedpur school - बिष्टुपुर सरदार माधो सिंह मेमोरियल मध्य विद्यालय में मीडिया साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News