
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती के समीप कारमेल स्कूल के सामने एक निजी घर में काम के दौरान सिविल मिस्त्री कैलाश महतो को करंट लग गया. करंट के झटके से वह करीब 11 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. उसको तत्काल टीएमएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हालत उसका खराब है. बताया जाता है कि कैलाश महतो आदित्यपुर का रहनेवाला है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. फिलहाल मिस्त्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं परिवारवालों को सूचना दे दी गई है. इधर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.



