
लोहरदगा : झारखण्ड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुमताज अहमद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक रतन कुमार महावर से मिलकर सरस्वती वाहिनी, प्रबंधन समिति का खाता बैंकों द्वारा ससमय अपडेट नहीं करने संबंधी मामले से अवगत कराया है. श्री अहमद ने कहा कि मशीन के द्वारा अपडेट की बात कही जाती है, अमूमन यह खराब के साथ अस्पस्ट, डबल प्रिंटिंग भी होता है. विभाग द्वारा प्राप्त राशि के आय-व्यय के ब्यौरे का संधारण करना भी जरूरी है. इसके अलावा शिक्षक प्रोन्नति, इ-विद्यावाहिनी, पोशाक क्रय अविलम्ब करने पर चर्चा हुई. इस दौरान संघ के संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के किशोर कुमार वर्मा, तौहिद अंसारी, मो असलम, रा शैक्षणिक महासंघ के नवनीत गौड़, झारखण्ड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सुमन उपस्थित थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक रतन कुमार महावर ने शीघ्र ही नियमानुसार करवाई करने का आश्वासन दिया.








