
चाकुलिया : चाकुलिया के झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधायक समीर महंती के आवास पर भूतपूर्व सांसद स्व सुनील महतो की जयंती मनायी. विधायक समीर महंती ने भूतपूर्व सांसद स्व सुनील महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं कार्यकर्ताओं ने झामुमो जिंदाबाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, दिशोम गुरू शिबू सोरेन जिंदाबाद, स्व सुनील महतो अमर रहें नारे लगाये. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काट कर जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर साहेबराम मांडी, मो गुलाब, असगर हुसैन, मिथुन कर, राजा बारिक, मोहन माइती, मनोज जाना, दुलारी हेम्ब्रम, डमन चन्द्र मांझी, टुलू साव, राहुल महतो, मनोज गोप समेत अन्य उपस्थित थे.















