
चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा हाटगम्हरिया प्रखंड कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित विधायक दीपक बिरुवा का जन आभार यात्रा सह विजय जुलूस शनिवार को हाटगम्हरिया क्षेत्र में निकाला गया। गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते, अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीपक बिरुवा की हैट्रिक जीत की खुशियां बांटी। जन आभार यात्रा चुनाव कार्यालय से काशिम बाजार होते हुए केंदपोसी मोड़ होकर पुनः चुनाव कार्यालय में समापन हुआ। जन आभार यात्रा में विधायक दीपक बिरुवा ने हैट्रिक जीत के लिए आम जनों के प्रति आभार जताया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। श्री बिरुवा ने कहा कि सरकार की जो भी घोषणा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। जनता ने उन पर विश्वास जताया है, जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

जन आभार यात्रा में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, मानकी ज्योतिन बिरुवा, विधायक प्रतिनिधि विकास गुप्ता, झामुमो हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, राजेन गागराई, मुंडा हरिश गागराई, मुंडा गोपाल हेंब्रम, जिप सदस्य सुमित्रा सिंकू, उप प्रमुख प्रमिला पाट पिंगुवा, प्रमिला सिंकू, हरिचरण बिरुवा, एलिजाबेथ सुरेखा गागराई, जीवानी सिंकू, विमला गागराई, सुखमणि सिंकू, पूनम बिरुवा, देवेन देवगम आदि शामिल थे।














