
चाईबासा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2019 के अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का संधारण करने हेतु जिला समाहरणालय स्थित सभागार में डीआरडीए निदेशक -सह- व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री प्रभात कुमार वर्दीयार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त कार्यशाला में सभी सहायक व्यय प्रेक्षक सहित जिले अंतर्गत सभी अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता ने भाग लिया। कार्यशाला में नोडल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता को निर्वाचन व्यय लेखा पंजी संधारण करने एवं आवश्यक कागजात की जानकारी दी गई।बैठक में सभी को जानकारी दिया कि आगामी 16,18 एवं 22 जनवरी को व्यय लेखा पंजी निरीक्षण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता के द्वारा अनिवार्य रूप से सही प्रविष्टियों के साथ व्यय लेखा पंजी कार्यालय को समर्पित करना आवश्यक है।














