
चाईबासा : जगन्नाथपुर-जैतंगढ़ के बीच तोड़ागहातु गांव के समीप एक पिकअप वाहन पेड़ जा टकराई, जिसके कारण घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. वहीं पिकअप चालक फरार हो गया. घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी जाती है. घायलो को अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिये ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पिकअप जेएच-06 एम-4648 जैंतगढ़ की तरफ से फल लेकर आ रही थी.

जैंतगढ़ से सरस्वती देवी नामक महिला जगन्नाथपुर आने के लिए पिकअप वैन में बैठी. वही पोकाम निवासी रामचन्द्र गोप व घासीनाथ गोप अनुमंडल कार्यालय आने के लिए वैन के पीछे फलों के ऊपर बैठ गये। ठीक तोडांगहातु के पास वैन स्पीड रहने के कारण अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में सवार पोकाम निवासी घासीनाथ गोप (40 ) की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गये। घायलो को छोड़ मौके से चालक फरार हो गया. घायलों में पोकाम निवासी रामचन्द्र गोप व जगन्नाथपुर निवासी सरस्वती देवी हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परीजनो को सौंप दिया गया. घासीनाथ गोप का शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया.















