
चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी की ओर से शनिवार को यहां झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया गया. शुभनाथ देवगम नगर, टुंगरी चाईबासा स्थित झामुमो जिला कार्यालय (लालकिला) में केक काटकर तथा मूक बधिर विद्यालय डिलियामार्चा में मूक-बधिर बच्चों के बीच फलों का वितरण कर जिला सचिव सोनाराम देवगम के नेतृत्व में जिला समिति ने पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 76 वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो की लम्बी उम्र की कामना करते हुए भगवान से उनके लिए दुआएं मांगी. जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि दिशोम गुरू वीर शिबू सोरेन के लम्बे संघर्ष और त्याग के परिणामस्वरूप ही झारखंड राज्य का गठन हुआ है. इस राज्य को संवारने का अब सही समय है. शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के लाखों आन्दोलनकारियों और शहीदों का सपना साकार होगा. साथ ही राज्य दिन दुना रात चौगुना विकास करते हुए देश अपना एक विशेष स्थान स्थापित करेगा. कार्यक्रम में मोनिका बोयपाई, देवकुमार बनर्जी, प्रेम मुंडरी, राहुल तिवारी, हिमांशु कुमार राय, राजश्री बानरा, कैसर परवेज, मो फिरोज, महावीर प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र पुरती, शेखर बारिक, जवाहर बोयपाई, बसंती जामुदा, विश्वनाथ बाड़ा, हेमचरण टुडू, अरुण ठाकुर, जयेश ठाकुर, सुमित झा, इम्तियाज़ अहमद, निशु खान, सेलाय हेम्बरोम, नवीन सावैंया, सुमित मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.














