
जमशेदपुर : मकर संक्रान्ति के अवसर पर ‘निर्माण’ संस्था द्वारा गुरुवार को पश्चिमी बाग़बेड़ा पंचायत के छोटा शिव मंदिर प्रांगण मे जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम मे 110 लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. मंच का संचालन छात्र नेता सूरज कुमार ने किया. इस मौके पर अतिथि के तौर पर पोटका के भाजपा नेता उपेन्द्रनाथ सरदार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, वरिष्ट भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, जयश्री गोडसारा, विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, रमेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर धन्यवाद ज्ञापन मुकेश सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे बबलू गोडसारा, शेखर कुमार, सचिन सिंह, प्रदीप ठाकुर, नारायण, अमित सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.















