
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कीताडीह गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति द्वारा उसी गांव की 37 वर्षीय विधवा महिला के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता को इलाज के लिये मउभंडार पुलिस ने घाटशिला अस्पताल लाया जहां से एमजीएम रेफर कर दिया गया है. आरोपी फरार बताया जाता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापामारी कर रही है. घटना के संबध में बताया जाता है कि घाटशिला के मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह की रहने वाली विधवा महिला को घर में अकेला पाकर गांव के ही लालबाबू सिंह ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया. उसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला. कुछ घंटे बाद बाद होश आने पर महिला ने पास-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को जांच के लिये अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं मउभंडार पुलिस आरोपी लालबाबू सिंह की गिरफ्तार की लिये छापामारी कर रही है.














