
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव में सन्यासी पूजा कमेटी और हिन्दू मिलन मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सन्यासी मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी अमल नायक ने लोगों की पूजा कराई. पूजा करने के लिए मानुषमुड़िया, बेहड़ा, सालदोहा, सांपधरा, सरडीहा, दक्षिणशोल, भुतिया, बेनाशोली, सोनाकोड़ा पाथरा, कालापाथर, लौधाशोली समेत अन्य गांव के भक्तों ने सन्यासी थान पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा की और मेला का लुप्त उठाया. साम 6 बजे से बंगला यात्रा का मंचन किया गया. मेला को सफल बनाने में कृष्ण साधु, संतोष दे, बाबाई साधु, शुभजीत घाटवारी, मुकेश दे, कालिया नायक, झुनु नायक, गिरीश दे, राजा दे, शशांक नायक, निमाई दे, गौरी घाटवारी, गोतम दे रंजीत नायक, गोपाल दे, लोकेश साधु समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.







