
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम स्थित एक्युप्रेशर अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर विश्वनाथ महतो का मंगलवार को निधन हो गया. बताया जा रहा की डॉक्टर विश्वनाथ महतो सूबह अस्पताल परिसर में अचानक जमीन पर गिर पड़े. जमीन पर गिरने के बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा. इसके बाद उन्हें जमशेदपुर टीएमएच ले जाया जा रहा था. इस दौरान रास्ते मे उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि जमीन में गिरने के बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम पसर गया. मालूम हो कि डॉक्टर विश्वनाथ महतो ने वर्ष 2010 में डाटम में एक दस बेड का अस्पताल खोला था उसके बाद उस अस्पताल में रांची, सरायकेला, ओडिसा, पोटका, पटमदा और बंगाल के मरीजो का एक्यूपंचर और नेचुरोपैथी पद्धति से शुगर, ब्लडप्रेशर, पैरालाइसिस आदि गंभीर बीमारियों का सफलतापूर्वक तरीके से ईलाज किया जा रहा था. वही समय-समय में अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के डॉक्टरों का टीम इस अस्पताल में आकर बिना सरकारी सहयोग से मरीजो का इलाज कर रहे थे. वही अबतक करीब दस हजार मरीज इलाज करा चुके थे. उनके आकस्मिक निधन पर इंटर कॉलेज प्राचार्य उपेन चंद्र महतो,हाई स्कूल तिरुलडीह के प्रधानाध्यापक सत्यविचार सिंह,झारखंड पुलिस के जवान कमल कुमार महतो,झारखंड आर्म्स पुलिस के जवान साबिर अहमद, शिक्षक मानिक बनर्जी, रविन्द्र मछुआ,खेलराम बेदिया,लक्षमण महतो सहित आसपास के लोगो ने अपूरणीय क्षति बताया है.







