
सरायकेला : जिला के कुकड़ू प्रखंड परिसर में बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मियों ओर कर्मचारियों को शपथ दिलाई. इस दौरान बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं हैं. हम सभी को अपने समाज में लिगभेद प्रचलन को पूरी तरह से खत्म करना होगा. समाज में यह सुनिश्चित हो कि लड़कियां जन्म ले, उन्हें प्यार व शिक्षा मिले और देश का सशक्त नागरिक बन सकें. आज के समय में हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं. वही उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों में बेटी बचाओ, बेटी,पढ़ाओ के संदेश का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया.






