सरायकेला : जिले की आदित्यपुर पुलिस ने एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने अवैध 70 लीटर शराब भी बरामद किया है. आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपड़ा निवासी मुकुरु मंडल को पुलिस ने उसके घर में दो जार में रखे तकरीबन 70 लीटर अवैध शराब के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया, बताया जाता है कि आरोपी अपने घर से ही अवैध शराब खरीद बिक्री का गोरखधंधा चला रहा था जिसकी भनक पुलिस को मिली और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






