
चाकुलिया : झारखंड सीमा के अंतिम रेलवे स्टेशन कानिमहुली और पश्चिम बंगाल के गिधनी रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात रेलवे ट्रेक के किनारे हाथी देखा गया है. एक ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना चाकुलिया स्टेशन और गिधनी रेलवे स्टेशन पर दी. सूचना मिलने के बाद स्टेशन से गुजरने वाली हर ट्रेन के चालक से सम्पर्क कर ट्रेन की रफ्तार धीमी रखने की बात कही गयी है. चाकुलिया और गिधनी स्टेशन के बीच हर आने जाने वाली ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई है. विदित हो की विगत वर्ष गिधनी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक मादा हाथी और एक शिशु हाथी की मौत हो गई थी. पैसेंजर ट्रेन भी ट्रेक से उतर गया था,बड़ी हादसा होने से टल गया था. उस घटना को देखते हुए रेलवे विभाग ने रेलवे ट्रेक पर हाथी देखे जाने की सूचना पाकर ट्रेनों की रफ्तार कम करने का निर्देश दिया गया है.बुधवार सुबह एक हाथी कानीमहुली हॉल्ट के रेलवे ट्रेक किनारे पाया गया. ग्रामीणों ने किसी तरह उक्त हाथी को ट्रेक से दूर जंगल की और ले जाया गया. हाथी के गांव से सटे जंगल में शरण लेने से ग्रामीणों में दहशत है.







