
जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निकायों को अलर्ट किया गया है. इसके तहत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है. शनिवार की सुबह जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जमशेदपुर और मानगो अक्षेस के साथ जुगसलाई नगरपालिका के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान स्वच्छता का सर्वेक्षण किया गया. अधिकारियों को कहा गया कि पूरे इलाके की सफाई होना अनिवार्य किया गया.
अधिकारियों को फटकार लगायी गयी. यह कहा गया कि किसी भी हाल में लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जा सकता है. इस दौरान लोगों को कहा गया कि वे लोग स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोगों को भी जागरूक करें और समय पर कचड़ा का उठाव हो, इसके भी दिशा-निर्देश दिये गये. इसके अलावा जलापूर्ति योजनाओं के तहत लोगों को आसानी से पानी मिल सके, इसके लिए भी आदेश दिये गये ताकि पानी को लेकर किसी तरह भी संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके.







