
चाकुलिया : प्रखंड के जामुआ गांव में बीती रात हाथियों के दल ने रात भर उत्पात मचाया. हाथी के डर से ग्रामीण रात भर अपने घरों में दुबके रहे. हाथियों ने गांव निवासी वरुण मुंडा के घर की एजबेसटर की छत को तोड़ दिया. रात में हाथियों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों के दल को गांव से दूर भगाया. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों का दल जमुआ-राजाबासा के साल जंगल में है. गांव से सटे जंगल में हाथी के होने से ग्रामीण भयभीत हैं. हाथियों द्वारा घर तोड़ने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचे औप हाथियों द्वारा की गयी क्षति का आकलन किया. श्री महंती ने वरुण मुंडा को आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान राज कुमार मिश्रा, राजा बारिक, मिंटू महतो, कुसो मांडी, परमेश्वर मांडी, राजेश्वर सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.





